Gwalior News: शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड पर शुक्रवार को लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क हादसे में हुई

मौत के बाद शनिवार को परिवार के लोगों ने उनके शव को कॉलेज के सामने रख दिया और चक्का जाम कर दिया। मृतक श्रवण कुमार बाथम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत के बाद दो बेटियों और एक बेटे के ऊपर संकट के बादल छा गए हैं। परिवार के लोगों की मांग है कि घर के दो सदस्यों को विश्वविद्यालय में नौकरी दी जाए। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नौकरी के लिए हामी भर दी है और दूसरे सदस्य को आउटसोर्स के रूप में नौकरी पर रखने के साथ ही विश्वविद्यालय में काम करने वाले सभी लोगों ने एक दिन का वेतन श्रवण कुमार के परिजनों को देने का फैसला लिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मृतक श्रवण कुमार की जितनी भी लेनदारी हैं उनका निराकरण 2 दिन में करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को श्रवण कुमार साइकिल से अपनी ड्यूटी खत्म करके कांच मिल स्थित घर पर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार सिद्धार्थ ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल श्रवण कुमार अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिए गए ।इस हादसे में बुलेट सवार सिद्धार्थ की भी हालत गंभीर बनी हुई है।समझाईश के बाद परिवार के लोगों ने जाम हटा लिया था।

बाइट षियाज के एम... एडिशनल एसपी ग्वालियर

बाइट मृतक का बेटा जगदीश बाथम

विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क हादसे में हुई मौत